जांचकर्ता ने बताया कि गांव मलेशियावास निवासी राकेश कुमार ने अपनी शिकायत में बतलाया था कि मैंने निधी कम्युनिकेशन के नाम से कोसली गांव के अड्डे पर मोबाईल की दुकान की हुई है। दिनांक 18.04.2022 की शाम करीब 7 बजे मेरी दुकान पर एक लडका मोबाइल लेने के लिए आया। उसने कहा कि मुझे कोई OPPO का फोन दिखाओ। जब मैंने OPPO A 12 मोबाईल इनको दिखाया ही था कि एक लडका मेरे हाथ से फोन को छीनकर दुकान से बाहर भाग गया।
मैंने उसका पीछा किया तो वह दोडकर बाहर खडी मोटरसाइकिल पर बैठे अपने दो साथियों के साथ भाग गया। कोसली पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की शाम को तीनों आरोपी साहिल उर्फ सोलंकी, अजय व रितिक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल तथा वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।




