मारपीट करके जान से मारने की धमकी व जाती सूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 19, 2021 10:41 AM
Follow Us:

मारपीट करके जान से मारने की धमकी व जाती सूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

थाना खोल के अंतर्गत डहिना चौकी पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने व जाती सूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव डहिना निवासी गौरव के रूप मे हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बतलाया कि अमित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी गाँव जैनाबाद ने पुलिस मे शिकायत दी थी कि गत बुधवार को मैं अपने घर पर था। दोपहर बाद गौरव अपने दो साथियों के साथ मेरे घर पर आया और मेरे साथ मारपीट तथा मुझे जाति सुचक शब्द भी कहे। इसके बाद वो मुझे जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग गए।

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए मामले मे संलिप्त एक आरोपी गौरव निवासी गाँव जैनाबाद जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment