नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 12, 2022 12:51 PM
Follow Us:

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बताया कि जिला गुरुग्राम के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसकी 17 वर्षीय भांजी उनके पास ही रह कर पढ़ाई कर रही थी। करीब तीन महीने पहले वह अपने गांव वापस आई थी। 26 दिसंबर 2021 को उसकी भांजी गायब हो गई थी। शिकायत में गांव निवासी एक महिला व उसके पति पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस वर्ष दो जनवरी को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया था।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

जांच में पता लगा था कि महिला व उसका पति नाबालिग को बहला-फुसला कर गांव से अपने साथ पटौदी ले गए थे। पटौदी में दोनों उसे मुख्य आरोपी के साथ भेज दिया था। मुख्य आरोपी नाबालिग को अपने साथ दिल्ली ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार की शाम पुलिस ने नाबालिग को ले जाने में साथ देने वाले महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment