रेवाड़ी के तुलाराम विहार में प्रिंसिपल के घर में चोरी

By Sahab Ram
On: September 4, 2021 9:28 AM
Follow Us:

रेवाड़ी के तुलाराम विहार में प्रिंसिपल के घर में चोरी

रेवाड़ी में आए दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों ने नारनौल रोड स्थित राव तुलाराम विहार में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल के घर में सेंध लगाकर सवा लाख की नकदी के अलावा आभूषण व महंगा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरों ने घर के पीछे के रास्ते से खिड़की पर लगी जाली को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

दरअसल, राजस्थान के नीमराणा में एक नामी प्राइवेट स्कूल में बतौर प्राचार्य कार्यरत योगेन्द्र यादव अपने परिवार के साथ रामपुरा स्थित राव तुलाराम मकान बनाकर रह रहे हैं। उनकी पत्नी भी अध्यापक हैं। शुक्रवार की रात पति-पत्नी के अलावा बच्चें एक ही कमरे में सोये हुए थे। अर्धरात्रि चोर मकान के पिछले हिस्से से एक खिड़की की जाली को तोड़कर अंदर घुसे और फिर जिस कमरे में योगेन्द्र व उनका परिवार सोया हुआ था, उसके दोनों दरवाजों के बाहर से कुंदी लगा दी। उसके बाद दोनों ने घर में ही बने दो कमरों की तलाशी ली।

जहां से चोर 1 लाख 19 हजार रुपए की नकदी, एक एपल का आई-फोन, सोने की चैन व अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह योगेन्द्र यादव उठे तो दोनों ही दरवाजे बाहर से बंद मिले। उसके बाद उन्होंने पड़ौसियों को आवाज देकर बुलाया। घर को चैक किया तो कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। साथ ही पिछले हिस्से की एक खिड़की की जाली टूटी हुई थी। योगेन्द्र ने तुरंत इसकी सूचना रामपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment