शराब के ठेके से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: October 7, 2021 10:54 AM
Follow Us:

शराब के ठेके से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना सदर पुलिस ने शराब के ठेके मे घुसकर शराब कि पेटियां और अन्य सामान व नगदी चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक ओर आरोपी को प्रोडैक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के रिमाण्ड पर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी कि पहचान जिला नूंह के गवांरका निवासी मुनफेद उर्फ मुन्ना के रुप मे हुई है। उक्त मामले मे तीन आरोपियो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बताया की जनवरी माह मे रात के समय बिहारीपुर गांव मे ठेके पर चार पांच आदमियों द्वारा ठेके को खुलवाकर हथियार के बल पर ठेके मे रखी हुई शराब की पेटियो व अन्य सामान को गाड़ी मे डालकर चोरी करके ले गए थे। हनुमान सेलमैन की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी।

उक्त मामले मे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिए गए है। मामले मे बुधवार को आगामी कार्यवाही करते हुए थाना सदर पुलिस ने मामले मे सलिंप्त चोथे आरोपी मुनफेद उर्फ मुन्ना निवासी गवांरका जिला नूंह को अदालत से प्रोडैक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment