रेवाड़ी के लव जिहाद केस की सच्चाई, डेढ़ साल बाद हुआ खुलासा

By Sahab Ram
On: February 11, 2022 1:11 PM
Follow Us:

रेवाड़ी के लव जिहाद केस की सच्चाई, डेढ़ साल बाद हुआ खुलासा

रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र से डेढ़ साल पहले लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने तलाश लिया है. नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोप में पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि जिस वक्त नाबालिग लड़की लापता हुई थी उस वक्त लड़की के परिजनों ने एक युवक पर लव जिहाद करने का आरोप लगाया था. लेकिन अब डेढ़ साल बाद इस मामले की सच्चाई कुछ और ही निकली है.

 

आपको बता दें कि खोल थाना क्षेत्र के एक गाँव की नाबालिग लड़की 10 अक्तूबर 2020 को लापता हो गई थी. 11 अक्तूबर को लड़की के परिजनों पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गाँव में ही जेसीबी ऑपरेटर का काम करने वाला राहुल नाम का युवक लव जिहाद करके उनकी बेटी को ले गया. उस वक्त आरोपी राहुल को पुलिस ने गुजरात के सूरत से काबू किया था.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जिससे पूछताछ में सामने आया था कि राहुल का असली नाम मोहम्मद रिजवान है जो फिरोजपुर झिरका का रहने वाला है. लेकिन नाबालिग लड़की कहाँ है उसका सुराग नहीं लग पाया था. उस वक्त ये मामला काफी सुर्ख़ियों में भी रहा था. पुलिस भी नाबालिग लड़की को तलाशने के लिए अलग –अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही थी लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया.

रेवाड़ी के लव जिहाद केस की सच्चाई, डेढ़ साल बाद हुआ खुलासा

लेकिन अब डेढ़ साल बाद नाबालिग लड़की ने अपनी नानी को फोन किया तो पुलिस लोकेशन ट्रेस करके मौके पर जा पहुँची.  जिस मुकेश नाम के लड़के के साथ नाबालिग डेढ़ साल से रह रही थी उसको और उसके पिता हरी सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया. रेवाड़ी के गाँव प्राणपूरा पावटी के खेतों में बने मकान से पुलिस ने आरोपियों को काबू किया है.

 

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

लड़की मिलने के बाद और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब डेढ़ साल बाद सामने आया है कि आखिर लड़की क्यों घर छोड़कर चली गई थी और इतने दिन कहाँ रही.. पुलिस जाँच में सामने आया है कि जिस राहुल नाम के युवक पर परिजनों ने आरोप लगाया था. उसके फोन से तो केवल लड़की ने एक फोन कॉल की थी. लेकिन नाबालिग उसके साथ ना जाकर उनके गाँव के पास ही खेतों में काम करने के लिए रह रहे यूपी के एक परिवार के पास चली गई थी. जिस वक्त पुलिस लड़की को जगह –जगह तलाश कर रही थी. उस वक्त नाबालिग लड़की अपने घर के करीबन दो किलोमीटर दूर खेतों में काम करने वाले परिवार के पास छुपी हुई थी. नाबालिग इसलिए घर छोड़कर चली गई थी क्योंकि नाबालिग लड़की की किसी बात को लेकर परिवार के लोगों ने पिटाई कर दी थी.

रेवाड़ी के लव जिहाद केस की सच्चाई, डेढ़ साल बाद हुआ खुलासा

आपको बता दें कि जिस आरोपी मुकेश और उसके पिता हरी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वो यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले है. जो खेतों में मजदूरी का कार्य करते है. आरोपी मुकेश ने लड़की को कुछ समय यूपी के खुर्जा में रखा जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ अलग –अलग जगहों पर खेतों में काम करने के लिए रह रहा था. पिछले कुछ समय से ये रेवाड़ी के ही प्राणपूरा पावटी के खेतों में रह रहे थे. जहाँ आरोपियों का लड़की के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और नाबालिग ने अपनी नानी को फोन कर दिया. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया.

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

बहराल आरोपी पिता –पुत्र को पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में काबू कर लिया है. दोनों को अदालत में पेश किया गया. जहाँ अदालत ने आरोपी मुकेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. जबकि हरिसिंह को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment