रेवाड़ी में BSC फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी का फंदा लगा की खुदखुशी, पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर अर्थी से उठाई लाश

By Sahab Ram
On: September 13, 2021 10:20 AM
Follow Us:

रेवाड़ी में BSC फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी का फंदा लगा की खुदखुशी, पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर अर्थी से उठाई लाश

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में BSC फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के पास ही एक पेड़ पर लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार की भी तैयारी कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। लाश को अभी अर्थी पर सजाकर परिजन श्मशान घाट पहुंचे ही थे कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। रामपुरा थाना के अधीन आने वाली भाड़ावास गांव पुलिस मौत की वजह जानने में लगी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

बता दें कि रेवाड़ी के गांव बधराना निवासी 21 वर्षीय एकता BSC फाइनल ईयर की छात्रा थी। 21 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। लेकिन सोमवार को उसने अज्ञात कारणों से घर के पास ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से लटका हुआ देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने की बजाए खुद ही शव को नीचे उतारा और गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर दी। परिजन एकता की लाश को अर्थी पर सजाकर गांव के श्मशान घाट तक लेकर पहुंच गए थे।

इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद भाड़ावास गांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एकता के पिता का कहना है कि सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। लड़की की शादी भी उसकी मर्जी से ही तय की थी। फिर भी पता नहीं उसने यह कदम क्यों उठाया।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment