प्राचीन मोहनराम मंदिर के 90 वर्षीय पुजारी की हत्या का हुआ खुलासा,गाँव के ही युवक ने दिया था हत्या को अंजाम

By Sahab Ram
On: April 2, 2022 9:00 AM
Follow Us:

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 और सेक्टर-65 थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चमन निवासी कादरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

एसीपी अपराध प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि आरोपी युवक ने पूछताछ में खुलासा किया कि 29 मार्च रात को चमन अपने ताऊ की समाधी की साफ-सफाई कर रहा था, तभी मंदिर के पुजारी गोविंददास ने उसके ताऊ की समाधि का अपमान कर दिया। उसने पुजारी को ऐसा करने से मना किया। इस पर दोनों की बीच कहासुनी हुई और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

इस बात की रंजिश रखते हुए चमन मंगलवार देर रात को मंदिर में पहुंचा और मंदिर में पेड़ काटने के लिए रखे दांव को लेकर सोते हुए गोविंद दास की गर्दन पर हमला कर पुजारी की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया था। पुजारी लकवा ग्रस्त थे और बीते काफी समय से बेड पर ही थे। रात को मंदिर में पुजारी अकेले ही सो रहे थे। गांव कादरपुर के अजय कुमार दायमा बुधवार की सुबह पुजारी को चाय देने के लिए मंदिर आए थे। अजय ने पुजारी को आवाज लगाईलेकिन वह नहीं उठे। अजय ने कंबल को उठाया तो उनकी गर्दन कटी हुई थी। अजय कुमार की मानें तो वह मंदिर तो रोजाना आते थेलेकिन चाय पहली बार देने आए थे। क्योंकि पिछले महीने से बाबा के पास एक सेवादार रहता थालेकिन सोमवार को ही वह अपने गांव गया था, जिसकी वजह से ही वह चाय देने पहुंचे।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment