नगर परिषद ने गाँव के श्मशान घाट पर नोटिस चिपकाकरमाँगा प्रॉपर्टी टैक्स,ग्रामीणों में नाराजगी

By Sahab Ram
On: April 6, 2022 5:56 AM
Follow Us:

संपत्ति कर वसूली का नया रिकॉर्ड बना रही बहादुरगढ़ नगर परिषद त्रुटिपूर्ण सर्वे और नोटिसों के कारण फजीहत झेल रही है। बहादुरगढ़ नगर परिषद ने पहले कबीर बस्ती में अवैध कब्जों पर संपत्ति कर की डिमांड कर चुकी है. अब दूसरा मामला शहर से सटा गांव परनाला का है जो नगर परिषद की सीमा से बाहर है। अब परनाला गांव के श्मशान घाट पर भी नोटिस लगाकर संपत्ति कर जमा करवाने की मांग की गई है। जबकि गांव परनाला नगर परिषद की सीमा से बाहर है और पंचायत विभाग के अंतर्गत आता है। इसके बावजूद परनाला गांव में लोगों के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिस चिपका दिए हैं। यह गांव हरियाणा सरकार के पंचायत विभाग के अंतर्गत आता है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

 

 

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

अब ग्रामीण चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनके घरों पर निकाय विभाग के प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिसों से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। इतना ही नहीं नप द्वारा नियुक्त सर्वे एजेंसी ने गांव के शमशान घाट के गेट पर भी प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर नोटिस चस्पा कर दिया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। युवा कांग्रेस नेता मनीष परनाला ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार व प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण नफे सिंह, पालेराम, मास्टर प्रवीण, गांधी, सन्नी, अजीत राठी व शंकर आदि ने कहा कि नगर परिषद को अपनी हुई इस गलती को जल्द से जल्द सुधारना चाहिए।

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment