विजय हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: June 27, 2021 10:56 AM
Follow Us:

विजय हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • विजय हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • 29 मई को गांव मुण्डनवास कमालपुर मे गोली मारकर की थी युवक के हत्या
  • हत्या करने मे शामिल 2 महिला सहित कुल  7 आरोपियो को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार   |

गाँव मुंडनवास कमालपुर में 29 मई को हुए विजय हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी को कसौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है . पुलिस इस मामले में लगातार छापेमारी कर रही थी , इस दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल और आरोपियों को पनाह देने वाले लोगों सहित दो महिला सहित 7 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था . जिसके बाद वारदात का मुख्य आरोपी भूपेन्द्र उर्फ़ मोंगली को पुलिस ने अब काबू कर लिया है . भूपेन्द्र उर्फ़ मोंगली पर उसी के चचेरे भाई कि हत्या का आरोप है .

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

पुलिस ने बताया कि गत 29 मई को दोपहर के समय भूपेन्द्र उर्फ मोगंली, उसका भाई बिरसिंह व उनकी पत्नि अपने पिता दुलीचन्द व मां के साथ झगडा करके मारपीट कर रहे थे। दुलीचन्द के द्वारा आवाज लगाने पर उसका छोटा भाई सुभाष व उसका भतीजा भीम वंहा पर आकर उनको समझाने लगे थे। तब उन्होने सुभाष के साथ भी मारपीट करनी शुरु कर दी थी। अपने पिता सुभाष की आवाज सुनकर उनके दोनो बेटे विजय ओर ब्रहमप्रकाश वहां पर आए तो भूपेन्द्र उर्फ मोगली, उसकी पत्नी कविता, सोनू पत्नि बीरसिंह व बीरसिंह ने उनके साथ मारपीट करके उन पर गोलियाँ चला दी। गोली लगने से विजय पुत्र सुभाष की मौत हो गई तथा उसका भाई ब्रहमप्रकाश घायल हो गया था।

इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दो महिला सहित चार पर केस दर्ज  किया था.   पकडे गए आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। ताकि पुलिस सभी सवालों के जवाब जान सकें .

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment