छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा

By Sahab Ram
On: April 13, 2022 11:38 AM
Follow Us:

पुलिस के अनुसार बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि 11.11.19 को समय 3.15 PM पर मैं अपने घर से ट्यूशन पर जा रही थी। जब मैं गली में पहुंची तो गांव निवासी युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और खींच कर एक मकान में ले गया। उस समय युवक के और भी साथी वहां मौजूद थे। आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था और मुंह पर रुमाल बांध दिया था।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

युवकों ने उसके हाथ भी बांध दिए थे। शाम को छह बजे आरोपियों ने कमरे से बाहर निकाला और पीड़िता ने अपने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में अपने बयान में छात्रा ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने बाद में मामले में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी थी। जांच के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया था।

पुलिस द्वारा अदालत में रखे गए ठोस सबूतों के आधार पर एक युवक को दुष्कर्म का दोषी माना है। अदालत ने दुष्कर्म के दोषी युवक को दस साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment