बैंक अधिकारियों को एसपी रेवाड़ी ने दिये ये निर्देश

By Sahab Ram
On: April 15, 2022 1:22 PM
Follow Us:

बैठक में निर्देश दिये गए कि एटीएम बदलकर की जाने वाले फ्रॉड की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गार्डों को भी प्रशिक्षित करने के साथ कैमरों की क्वालिटी पर भी विशेष ध्यान दें। बैठक में एएसपी पूनम, डीएसपी मुख्यालय हंसराज, डीएसपी रेवाडी मोहम्मद जमाल, एसएचओ थाना मॉडल टाउन रत्नलाल, एसएचओ थाना शहर संजय कुमार, चीफ एलडीएम भूपेंद्र सिंह के साथ पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, कॉ-आपरेटिव बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित 20 बैंकों के कॉ-ऑर्डिनेटर ने बैठक में भाग लिया।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

बैठक में चीफ एलडीएम भूपेंद्र सिंह ने बैंकों की तरफ से हालिया उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए पुलिस की तरफ से दिए जाने वाले सुझावों पर भी प्राथमिकता से अमल किए जाने का आश्वासन दिया। वहीँ एसपी राजेश कुमार ने कहा कि कोई भी बैंक पेंशन वितरण अथवा कैश वितरण की व्यवस्था करता है तो इसके लिए सबसे पहले अपने थाना को इस बारे में सूचित करें। इस पर पुलिस की तरफ से पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अपने एरिया के थाना प्रभारी से संपर्क भी रखें ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने कहा कि सभी बैंक अपनी शाखाओं और एटीएम बूथ पर हर हाल में असला सहित गार्ड रखें और किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। बैंक-एटीएम के सीसीटीवी के साथ अलार्म सिस्टम को भी चेक करें कि वह काम कर रहे हैं या नहीं। पुलिस की पीसीआर तथा राइडर दिन व रात के समय बैंक शाखाओं तथा एटीएम को लगातार चेक कर रही हैं। जिला पुलिस जिला के सभी बैंक तथा एटीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment