कंपनी कर्मचारी से नकदी छीनने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 10, 2022 12:33 PM
Follow Us:

कंपनी कर्मचारी से नकदी छीनने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

बावल के गांव किशनपुर में ड्यूटी से लौट रहे एक कंपनी कर्मचारी से नकदी छीनने का प्रयास करने व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोपी को बावल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव किशनपुर निवासी करण सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

जांचकर्ता ने बताया कि किशनपुर निवासी वेद प्रकाश बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह कंपनी से वापस लौट रहे थे। गांव के बस स्टॉप पर कंपनी की बस से उतरने के बाद वह गांव की फिरनी से अपने घर जा रहा था। रास्ते में अचानक एक पेड़ के पास गांव निवासी करण सिंह ने पीछे से पकड़ लिया और जेब में रखी 15 हजार रुपये की नकदी छीनने का प्रयास किया।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

कंपनी कर्मचारी से नकदी छीनने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

वेद प्रकाश ने विरोध किया तो जातिसूचक शब्द बोलने लगा। वेद प्रकाश ने आरोपी को पहचान लिया तो वह छुड़ा कर भाग गया। वेदप्रकाश ने घटना की सूचना अपने परिजनों व डायल-112 पर दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बावल थाना पुलिस वेद प्रकाश की शिकायत पर आरोपी  करण सिंह के खिलाफ नकदी छीनने का प्रयास करने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बुधवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment