नियम-134ए के तहत गरीब बच्चों को नहीं मिला दाखिला, 529 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

By Sahab Ram
On: March 4, 2022 6:39 AM
Follow Us:

नियम-134ए के तहत गरीब बच्चों को नहीं मिला दाखिला, 529 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

हरियाणा में नियम 134ए के तहत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 24 हजार गरीब बच्चे निजी स्कूलों में दाखिले की राह देखते ही रह गए। नियम-134ए के तहत 45289 बच्चों का सरकार ने निजी स्कूलों में दाखिलों के लिए चयन किया था लेकिन 21 हजार बच्चों को ही प्रवेश मिल पाया।

 

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

 

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने गुरुवार को कांग्रेस विधायक शमशेर गोगी, नीरज शर्मा, जगबीर मलिक व निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के अतारांकित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि नियम-134ए के तहत 66327 बच्चों ने निजी स्कूल में दाखिला के लिए आवेदन किया था। छंटनी व स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद कक्षा 2 से 8 में प्रवेश के लिए 45289 विद्यार्थी पात्र पाए गए। सरकार ने 15 दिसंबर 2021 से 18 फरवरी 2022 तक तीन बार दाखिला की समय अवधि भी बढ़ाई।

नियम-134ए के तहत गरीब बच्चों को नहीं मिला दाखिला, 529 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

सरकार ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पात्र बच्चों को दाखिला दिलाने के निर्देश दिए गए। लेकिन इसके बावजूद 529 स्कूलों ने एक भी बच्चे को दाखिला नहीं दिया। इन स्कूलों को स्कूल शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिसमें पूछा गया है कि क्यों न उनकी मान्यता रदद कर दी जाए लेकिन, निजी स्कूल संचालक कारण बताओ नोटिस के विरोध में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चले गए हैं। कोर्ट के निर्देशानुसार विभाग दाखिला न देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रहे।

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment