शराब बिक्री के पैसे लाने के लिए गए युवक की गोली मारकर हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 23, 2021 11:36 AM
Follow Us:

शराब बिक्री के पैसे लाने के लिए गए युवक की गोली मारकर हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने शराब के ठेके से शराब बिक्री के पैसे लाने के लिए गए युवक पर गोली मारकर उसकी हत्या करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए बुधवार को एक और आरोपी को प्रौडैक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दादरी जिले के गाँव बालरोड़ निवासी मंदीप उर्फ फोजी के रुप मे हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बताया की गत 30 मई की रात को समय करीब 8.30 बजे सतीश पुत्र सत्यम निवासी नान्धा (बल्वाडी) जिला रेवाड़ी जांटी ठेके की ब्रांच से शराब बिक्री के पैसे लाने के लिए गया था। जब वह जाटी गांव के ठेके के नजदीक पहुंचा तो पीछे से प्रवीण उर्फ कान्चा व उसके साथियो ने मिलकर पीछे से गोली चलाकर घायल करके मौके से भाग गए। तब सतीश द्वारा अपने दोस्त इन्द्र को फोन करके बुलाया तथा उसके दोस्त ने उसे अस्पताल मे दाखिल करवाया।

पुलिस को सुचना मिलने पर मोके पर पहुंचकर घायल युवक के साथी इन्द्र के ब्यान पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने जांच मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियो को पता लगाकर मामले मे सलिंप्त 6 आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया था। इलाज के दौरान सतीश की मौत होने पर मुकद्मा में हत्या की धारा जोड़ी गई थी।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

मामले मे थाना सदर पुलिस ने आगामी कार्यवाही करते हुए बुधवार को मामले मे सलिंप्त सातवें आरोपी मंदीप उर्फ फोजी निवासी बालरोड़ जिला दादरी को अदालत से प्रौडैक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया था। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment