किसान एवं खेतिहर मजदूरों को दुर्घटना होने पर इस योजना से मिलती है वित्तीय सहायता

By Sahab Ram
On: June 9, 2021 11:36 AM
Follow Us:

किसान एवं खेतिहर मजदूरों को दुर्घटना होने पर इस योजना से मिलती है वित्तीय सहायता

किसान एवं खेतिहर मजदूरों को दुर्घटना होने पर इस योजना से मिलती है वित्तीय सहायता |
रेवाड़ी, 9 जून। किसान एवं खेतिहर मजदूरों को दिन-रात खेत-खलिहानों में काम करना पड़ता है और उन्हें 24 घंटे कई तरह की दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में अगर परिवार के कमाऊ सदस्य की अकाल मौत हो जाए तो पूरे परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाता है। हरियाणा सरकार द्वारा ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर जीवन सुरक्षा योजना चलाई जा रही है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए लागू कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें ताकि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले और कोई भी इससे वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अगर कृषि कार्यों के दौरान खेतों, गांवों, मार्किट यार्ड तथा ऐसे स्थानों से आते-जाते समय कोई व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो इस योजना के तहत मार्किट कमेटी द्वारा पीडि़तों को वित्तीय सहायता दी जाती है। योजना के तहत दुर्घटना के दौरान मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए, रीढ़ की हड्डी टूटने या स्थायी अशक्तता होने पर ढाई लाख रुपए, दो अंग भंग होने पर या स्थायी गंभीर चोट होने पर 1,87,500 रुपए की सहायता दी जाती है।

इसी प्रकार, एक अंग भंग होने या स्थायी चोट लगने पर सवा लाख रुपए, पूरी उंगली कटने पर 75 हजार रुपए, आंशिक उंगली भंग होने पर 37 हजार रुपये की राशि मार्किट कमेटी के माध्यम से दी जाती है। उन्होंने बताया कि मृत्यु के मामले में आर्थिक सहायता हेतु दावा करने के लिए पुलिस रिपोर्ट व पोस्टमार्टम का होना जरूरी है। अशक्तता की स्थिति में प्रमाण पत्र व अंग हानि होने की स्थिति में शेष बचे हुए अंग की फोटो कॉपी दावे के साथ प्रस्तुत की जानी चाहिए। इसके अलावा, आवेदक को दुर्घटना के दो महीने के अन्दर संबंधित मार्किट कमेटी के सचिव के पास आवेदन करना होगा।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment