Sarkari Naukri Vacancy 2022: 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

By Sahab Ram
On: February 8, 2022 8:18 AM
Follow Us:

Sarkari Naukri Vacancy 2022: 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukri Vacancy 2022: 10वीं और 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (Indian Council of Forestry Research and Education) जबलपुर ने स्टेनोग्राफर, एलडीसी सहित विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 7 फरवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tfri.icfre.gov.in के जरिए 5 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि कुल 42 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़कर निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं.

7 वर्षीय योगिनी वान्या शर्मा बनीं UYSF की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर
राष्ट्रीय गौरव: 7 वर्षीय योगिनी वान्या शर्मा बनीं UYSF की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर, ३ प्रतियोगिताओं में हुआ चयन

 रिक्त पदों की संख्या

स्टेनोग्राफर – 9
तकनीकी सहायक – 2
एलडीसी – 9
तकनीशियन – 3
वन रक्षक – 3
एमटीएस – 16

Sarkari Naukri Vacancy 2022: 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

 शैक्षणिक योग्यता

स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं एमटीएस पदों के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

 आयु सीमा

इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.

 

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के जरिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

Balmukund gupt ka jeevan parichay- बाबू बाल मुकुंद गुप्त का जीवन
TFRI Recruitment 2022: इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान

आवेदन शुरू होने की तिथि – 7 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 5 मार्च 2022

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

Source: news 18 hindi

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment