रिवाल्वर लेकर रास्ता रोकने वाला आरोपी काबू

By Sahab Ram
On: October 13, 2021 11:46 AM
Follow Us:

रिवाल्वर लेकर रास्ता रोकने वाला आरोपी काबू

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

रेवाड़ी के थाना सदर पुलिस ने हाथ में रिवाल्वर लेकर युवक का रास्ता रोकने का प्रयास करने व उसका पीछा करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी मॉडल टाउन के मांडिया कलां निवासी साहिल के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता राजपाल निवासी मोहल्ला छिप्पटवाडा रेवाड़ी ने  9 सितम्बर को पुलिस में शिकायत दी थी कि मै कल शाम 7 बजे अपनी अकेडमी से घर रामगढ रोड प्रजापति चौक की तरफ आ रहा था।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

तब रास्ते मे प्रजापति चौक के पास एक स्कोर्पियो , क्रेटा, वेगनार गाडी मे कुछ लडके सवार होकर आए। उनमे से तरुण के हाथ मे रिवाल्वर थी। उसने मुझे रोकने की कोशिश की। उनके हाथ मे रिवाल्वर देखकर मैने अपनी बाईक नही रोकी। तब उन्होने कुछ दूरी तक मेरा पिछा किया। लेकिन मै वहां से भाग निकला। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी साहिल  निवासी गाँव मांढिया कलां मॉडल टाउन रेवाड़ी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment