हथियार के बल पर डंपर चालक से लूट

By Sahab Ram
On: October 16, 2021 12:41 PM
Follow Us:

हथियार के बल पर डंपर चालक से लूट

झज्जर जिले के बेरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक डंपर चालक से 25 हजार कैश और मोबाइल फोन लूट लिया । बेरी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

जानकारी अनुसार जिला रोहतक के गांव कुतलाना निवासी ट्रांसपोर्टर प्रवीण खुद अपना डंपर चलाते हैं। शुक्रवार की रात प्रवीण डंपर में डस्ट लेने के लिए चरखी-दादरी के पिपौदा जा रहे थे। तभी रास्ते में बेरी के गोच्छी रोड़ पर हनुमंत पेट्रोल पंप से कुछ दूर आगे पहले से बाइक लेकर खड़े दो बदमाशों ने उनका डंपर रूकवा लिया। एक बदमाश हाथ में हथियार लेकर प्रवीण के पास पहुंचा और खिड़की खोलकर उसे नीचे उतार दिया। इस बीच दूसरा बदमाश भी उसके पास पहुंच गया। दोनों बदमाशों ने पहले हाथा-पाई की और फिर प्रवीण से 25 हजार कैश व उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए।

प्रवीण ने लूट की सूचना तुरंत पुलिस को दी। बेरी थाना पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment