
रेवाड़ी ; वैक्सीनेशन अभियान के नोडल अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि कल यानी 5 सितम्बर को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में ही वैक्सीन लगाईं जायेगी . जहाँ कोवैक्सीन की दूसरी डॉज 100 ऑनलाइन और 100 ऑफलाइन लगाईं जायेगी . इसी तरह से कोविशिल्ड पहली और दूसरी डॉज 100-100 ऑनलाइन लगाईं जायेगी . वहीँ कोविशिल्ड की दूसरी डॉज ऑफलाइन लगाईं जायेगी .
इसके आलावा प्राइवेट अस्पताल में भी वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है . जिसके लिए बावल रोड़ स्थित श्री अश्विनी सक्सेना अस्पताल में 780 रुपय प्रति डॉज लगवाई जा सकती है . यहाँ पहली और दूसरी डॉज सुबह नो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक लगाईं जा सकती है . डॉ आशिमा सक्सेना ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोग खाना जरुर खाकर आयें . और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पालन करें |





