रेवाड़ी पुलिस ने चलाया पुलिस उपस्थिति दिवस

By Sahab Ram
On: April 20, 2022 12:15 PM
Follow Us:

माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस प्रशासन द्वारा आज दिनांक 20.04.2022 को सुबह 9.00 बजे  से दोपहर 3.00 बजे तक पुलिस उपस्थिति दिवस अभियान चलाया गया है। जिसके दौरान जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों के द्वारा आज पैदल गस्त व पैट्रोलिंग लगाकर लोगों को सुरक्षित होने का एहसास कराया।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

इस अवसर पर अधिकारियों ने जिलेभर में लगाए गए नाकों, पैदल गस्त व पुलिस पेट्रोलिंग का जायजा लिया। शहर में दुकानों के आगे बिना किसी उचित कारण वाहन खडा करके जाम लगाने वाले ग्राहकों व दुकानदारों से मिलकर शहर में जाम ना लगाने के निर्देश दिए है। पुलिस उपस्थिति दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों विशेष तौर पर समाज के कमजोर वर्गों के बीच सुरक्षा भावना पैदा करना है। ताकि सभी लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।

पुलिसकर्मियों के द्वारा पैदल गस्त व पैट्रोलिंग

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

पुलिस व आमजन के बीच बेहतर सम्बन्ध स्थापित हो सके। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार के असामाजिक एवं आपराधिक व्यक्तियों जैसे जुआ, सट्टा खेलने वालों, अवैध शराब, नशीले पदार्थ, अवैध हथियार रखने व बेचने वालो की सूचना डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम याद सम्बंधित थाना में तुरंत दे। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। जिला  पुलिस  भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के अभियान चलाती रहेगी।

अब शादियों का सीजन चल रहा है और बाजारों में खरीदारी करने वालो की भीड बढ रही है। जिसके मध्यनजर पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे। इस दिवस के तहत आमजन में पुलिस के हर समय उनके साथ खड़े रहने का एक अच्छा संदेश दिया है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ जिले में कानून व्यवस्था भी मजबूत बनी रहेगी। रेवाडी पुलिस ने आमजन के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment