कोरोना अपडेट : आज 59 नए मरीज मिले , 21 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: September 28, 2020 4:16 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट : आज 59 नए मरीज मिले , 21 ठीक हुए

रेवाड़ी, 28 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 67352 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5532 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4978 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 28 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 526 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 61542 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 278 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।  उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 526 एक्टिव केस हैं, इनमें 30 विभिन्न अस्पतालों में व 20 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 476 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

आज दिनभर की 5 ख़बरें …..

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 59 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 30 रेवाड़ी शहर, 8 धारूहेड़ा, 3 बावल, 2-2 डहीना व मोतला कलां, तथा एक-एक केस चांदनवास, चिल्हड़, गाजीवास, गोलियाका, जलियावास, झाडौदा, जीतपुरा, काकोडिय़ा, कापड़ीवास, मनेठी, रामपुरा, सुठानी, राजगढ़ व बासदुधा से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 21 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 5 रेवाड़ी शहर, 2-2 नाहड़, पातुहेड़ा व साल्हावास, तथा एक-एक केस मामडिय़ा, मन्दौला, फदनी, राजियाकी, मसानी, टांकड़ी, बव्वा, ढाणी जैरावत, पाडला व जैनाबाद से संबंधित हैं।

 

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment