कॉविड हेल्थ बुलेटिन : जिले में 30 एक्टिव मरीज बचे

By Sahab Ram
On: June 21, 2021 2:52 PM
Follow Us:

कॉविड हेल्थ बुलेटिन : जिले में 30 एक्टिव मरीज बचे

  • रेवाडी में आज कोविड संक्रमण से 15 नागरिक हुए ठीक, एक नया केस मिला
  • जिला रेवाड़ी का रिकवरी रेट हुआ 98.59 प्रतिशत: डीसी यशेन्द्र सिंह |

रेवाडी, 21 जून। जिला में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हो रहा है और जिला के हालात दिनों-दिन सुधर रहे हैं। जिला में एक तरफ जहां अब नए मामलों में गिरावट आई है, वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हमें अभी भी सावधानी बरतनी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी। हमें फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर, दो गज की दूरी, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना आदि नियमों का प्रयोग करना है।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिला में आज कोविड संक्रमण का एक नया मामला सामने आया हैं, कोविड संक्रमण से आज 15 नागरिक स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण से आज जिला में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। जिला में कोविड संक्रमण के कुल 30 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 25 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। जिला में आज आरटी-पीसीआर व रेपिड एंटिजिन के कुल 914 सैंपल लिए गए।

    जिला में अब तक ब्लैक फंगस के 32 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जिला में अब तक 2 लाख 89 हजार 247 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment