कोरोना अपडेट : एक सप्ताह से नहीं घट रही मरीजों की संख्या, ठीक होने के साथ नए मरीज भी आ रहे सामने

By Sahab Ram
On: July 2, 2021 1:58 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट :  एक सप्ताह से नहीं घट रही मरीजों की संख्या, ठीक होने के साथ नए मरीज भी आ रहे सामने

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार
  • कोरोना अपडेट : एक सप्ताह से नहीं घट रही मरीजों की संख्या, ठीक होने के साथ नए मरीज भी आ रहे सामने
  • रेवाडी में आज कोविड संक्रमित दो नागरिक हुए ठीक, चार नए केस मिले
  • जिला रेवाड़ी का रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत: डीसी यशेन्द्र सिंह
  • जिला में अब तक 3 लाख 40 हजार 211 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन

रेवाड़ी, 2 जुलाई। जिला में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम जरुर हुआ है लेकिन हालात सामान्य नहीं हुए . एक सप्ताह से तो जितने मरीज ठीक हो रहे है. उतने ही मरीज नए सामने आ रहे है . यानि एक्टिव केसों कि संख्या 15 और 20 के बीच टीकी हुई है. इसलिए जरुरी है कि एतिहात बरतने में हम सभी फिलहाल ध्यान दें . करीबन सभी गतविधियों को खतरा कम होने की सूरत में चालू जरुर कर दिया गया है. लेकिन ख़तरा अभी टला नहीं है क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अभी मंडरा रहा है .

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिला में आज कोविड संक्रमण के चार नये केस मिले है। जिला में आज दो कोविड संक्रमित नागरिक ठीक हुए है। कोरोना संक्रमण से आज जिला में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। जिला में कोविड संक्रमण के कुल 16 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 14 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। जिला में आज आरटी-पीसीआर व रेपिड एंटिजिन के कुल 1739 सैंपल लिए गए।
  जिला में अब तक ब्लैक फंगस के 34 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जिला में अब तक 3 लाख 40 हजार 211 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment