उठान में देरी कर ठेकेदार कूट रहा चाँदी, अनाज मंडी व्यापारियों ने सहकारिता मंत्री से की शिकायत

By Sahab Ram
On: October 29, 2020 1:22 PM
Follow Us:

उठान में देरी कर ठेकेदार कूट रहा चाँदी, अनाज मंडी  व्यापारियों ने सहकारिता मंत्री से की शिकायत

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री
उठान में देरी कर ठेकेदार कूट रहा चाँदी, अनाज मंडी व्यापारियों ने सहकारिता मंत्री से की शिकायत
सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने आज रेवाड़ी अनाज मंडी का दौरा किया और बाजरा खरीद प्रक्रिया का  जायजा लिया जहां आढ़तियों और किसानों ने अपनी समस्या मंत्री  के सामने रखी । आढ़तियों ने कहा की उठान नहीं हो रहा है जिसकी वजह से उन्हें काफी झलेनी पड़ रही है ।
उठान ना होने का कारण ये है ठेकेदार मनमानी कर रहा है। वहीं किसानों ने कहा की जल्दी से जल्दी बाजरे की खरीद की जाए,  देरी से खरीद करने के कारण किसानों का काफी नुकसान हो रहा है । और बाजरे की बिजाई का समय भी निकला जा रहा है । जिस पर डॉ बनवारी लाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द बाजरे की उपज का उठान किया जाए ।वही किसानों को आ रही दिक्कतों को लेकर कहा है कि उन्होंने 10 दिन पहले बार जब मंडी का दौरा किया था , उसके बाद से ही मंडी में प्रतिदिन किसानों की बाजरे की उपज ज्यादा खरीदी जा रही है और अब रेवाड़ी मंडी में ही 600 किसान प्रतिदिन बाजरे की उपज भेज पा रहे हैं ।  इसके साथ ही आपको बता दें पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने बयान जारी कर आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। भाजपा सरकार नारनौल व अटेली मंडी में कपास की खरीद एमएसपी पर कर रही है जबकि रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में कपास की खरीद नहीं की जा रही है । और कप्तान अजय यादव ने आरोप लगाया था कि जहां कांग्रेस के विधायक हैं वह बीजेपी किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। जिसपर मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं हो रहा है रेवाड़ी अनाज मंडी में कम मात्रा में कपास आ रही है इसलिए तय नियम के अनुसार यह कपास की सरकारी खरीद नहीं की जा सकती अगर रेवाड़ी मंडी में भी ज्यादा कपास आएगी तो यहां भी सीसीआई सेंटर खोला जाएगा।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment