कोरोना अपडेट: जिले में आज 72 नए केस मिले , दो मरीजों की मौत

By Sahab Ram
On: November 28, 2020 1:51 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: जिले में आज 72 नए केस मिले , दो मरीजों की मौत

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 28 नवंबर 2020
रेवाड़ी, 28 नवंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 116127 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 10242 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 9697 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 60 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 485 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 104965 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 920 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।  उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 485 एक्टिव केस हैं, इनमें 43 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 442 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
  सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 72 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 41 रेवाडी शहर, 4-4 बावल व पुलिस लाइन, 3-3  धारूहेडा व जाडरा, 2 कोसली, रामगढ़ व ततारपुर तथा एक-एक केस  बाबडौली, बोलनी, बिठवाना, गोलियाका, कुम्भावास, मामडिया ठेठर, रामपुरा, बुढ़पुर, बोलनी, पिथनवास व रोजका से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 60 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 29 रेवाड़ी शहर, 7-7 धारूहेडा व पाली, 3-3 बावल व कोसली, तथा एक-एक
बवाना गुर्जर, ढोकिया, नंगली परसापुर, ईब्राहिमपुर, लाला, मलेशियावास, मुरलीपुर, तुर्कियावास,
बगथला, टांकडी व पिथड़ावास से संबंधित हैं।
इन नंबरों पर लें मदद
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment