Corona Update : आज 117, नए केस मिले , 169 ठीक हुए , दो ओर मरीजों की कोविड संक्रमण से मौत

By Sahab Ram
On: November 24, 2020 11:15 AM
Follow Us:

Corona Update : आज 117, नए केस मिले , 169 ठीक हुए , दो ओर मरीजों की कोविड संक्रमण से मौत

रेवाड़ी, 24 नवंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 111129 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 9904 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 9271 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 54 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 579 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 100443 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 782 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 3 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 579 एक्टिव केस हैं, इनमें 45 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 534 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

  सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 117 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 98 रेवाडी शहर, 2-2 कोसली व बूढपुर, तथा एक-एक केस बनीपुर, बूढपुर, संगवाडी, पुन्सिका, टींट,  सहारनवास, पिथनवास, धारूहेडा़, डूंगरवास, जोनावास, करनावास, पाली, फिदेडी, चिल्हड व जाहिदपुर से संबंधित हैं। मंगलवार को जिले से संबंधित 169 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 73 रेवाड़ी शहर, 43 धारूहेडा, 19  बावल, 6 बीएमजी मॉल, 4-4 गोकलगढ, बेरली कलां व भाडावास, 3 गुगोढ व मीरपूर, 2-2 गंगायचा अहीर, डहीना, बिकानेर, तथा एक-एक बिडावास, ढोकिया, खिजुरी व नयागांव से संबंधित हैं।

  जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

इन नंबरों पर लें मदद
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment