कोरोना अपडेट: आज 61 नए मरीज मिले , 90 ठीक हुए , दो ओर मरीजों की मौत

By Sahab Ram
On: November 21, 2020 4:31 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: आज 61 नए मरीज मिले , 90 ठीक हुए , दो ओर मरीजों की मौत

रेवाड़ी, 21 नवंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 109057 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 9589 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 9037 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 52 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 500 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 98567 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 901 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 61 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 19 रेवाडी शहर, 16 धारूहेडा, 6 बावल, 3-3 कोसली, गोकलगढ़ व लुखी तथा एक-एक केस भालखी, जैतड़ावास, खोल, मालपुरा, मोहनपुर, प्राणपुरा, जाटूसाना, जीवड़ा, मामडिया ठेठर, जैनाबाद व धवाना से संबंधित हैं। वहीँ आज जिन दो मरीजों की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है उनमें से एक 74 वर्षीय बुजुर्ग और 89 वर्ष की बुजुर्ग महिला शामिल है . दोनों निजी अस्पतालों में भर्ती थे .

शनिवार को जिले से संबंधित 90 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 41 रेवाड़ी शहर, 5 भाला, 4-4 ढालियाकी व खरखड़ी, 3 डाबडी, 2-2 बावल, धारूहेड़ा, जैतड़ावास, कोसली व भाड़ावास तथा एक-एक पाल्हावास, बेरली कला, रामगढ़, चंदनपुर, धवाना, ढोकिया,
जाट सायरवास, जाटूसाना, जुड़ी, खोरी, मोहदीनपुर, मालियावास, माजरा श्योराज, मंदोला, नैचाना, गामड़ी, सुलखा, सुठाना, खालेटा, खिजुरी, कोनसीवास, ढालियावास व नयागांव से संबंधित हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment