प्राईवेट प्ले स्कूल के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य, बिना रजिस्ट्रेशन के चलाया तो होगी विभागीय कार्यवाही

By Sahab Ram
On: January 19, 2023 5:04 PM
Follow Us:

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की एनसीपीसीआर की हिदायतों अनुसार जिला के गांवों व शहर में प्राईवेट प्ले स्कूलों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला में यदि कोई प्राईवेट प्ले स्कूल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं, उनका आगामी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बच्चों के दाखिलों के लिए प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होंने बताया कि गांवों व शहर में प्राईवेट प्ले स्कूल अगर बिना रजिस्ट्रेशन के चलाया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। प्ले स्कूल केवल 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए मान्य है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की एनसीपीसीआर की हिदायतों अनुसार जो भी इच्छुक प्राईवेट प्ले स्कूल संचालक वेबसाईट  https://ncpcr.gov.in पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हिदायतों की गाईडलाइन एनसीपीसीआर वेबसाईट पर उपलब्ध है। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अधिक जानकारी हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास रेवाड़ी पुराना डीसी ऑफिस, वृद्ध आश्रम, मॉडल टाऊन, रेवाड़ी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

 

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश