रेलवे एसपी व रेवाड़ी एसपी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 12:08 PM
Follow Us:

जीआरपी थाने का निरीक्षण कर दोनों एसपी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर पहुंचे। ड्यूटी प्वाइंटों पर मौजूद पुलिस कर्मियों से बात कर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से मधुर व्यवहार और उनकी मदद करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जंक्शन पर मौजूद यात्रियों से सुरक्षा को और बेहतर बनाने के बारे में भी सुझाव मांगे।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और जीआरपी के अलावा आरपीएफ व जिला पुलिस के अधिकारियों से भी सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। इस अवसर पर जीआरपी थाना एसएचओ एसआइ उमेद सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार सांगवान सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

 रेलवे एसपी व रेवाड़ी एसपी  रेलवे स्टेशन का जायजा लेते हुए

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment