टेस्ट ड्राइव के बहाने रेसर बाइक लेकर फरार

By Sahab Ram
On: August 16, 2021 10:16 AM
Follow Us:

टेस्ट ड्राइव के बहाने रेसर बाइक लेकर फरार

रेवाड़ी में एक रेसर बाइक को खरीदने पहुंचा शख्स टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। काफी समय तक जब वह वापस नहीं पहुंचा तो बाइक के मालिक ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

रेवाड़ी के आदर्श नगर निवासी कृष्ण यादव के अनुसार उसके मोहल्ले में ही रहने वाले दोस्त मोहित के पास राजस्थान के नीमकाथाना निवासी बजरंग नाम का शख्स रहता था। बजरंग व मोहित दोनों दोस्त है ।

कृष्ण के पास दो बाइक है, इसलिए उसे अपनी KTM बाइक बेचनी थी। बाइक को देखने के लिए आरोपी बजरंग उसके घर पहुंचा था, जहां दोनों के बीच 92 हजार रुपए में बाइक का सौदा तय हो गया। बजरंग ने 70 हजार कैश और 22 हजार रुपए बाइक नाम कराने के बाद देने की बात की थी। बजरंग ने एक रुपया भी कृष्ण को नहीं दिया था,

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

आरोपी ने मोहल्ले में ही बाइक की टेस्ट ड्राइव की बात की और फिर वह बाइक को लेकर निकल गया। करीब एक घंटे तक मोहित व कृष्ण उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं लौटा। आरोपी के मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन भी स्विच ऑफ मिला। कृष्ण ने अब पुलिस को शिकायत दी है। रामपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment