चंडीगढ़ में गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरियां करने वाला निकला पंजाब पुलिस का सिपाही

By Sahab Ram
On: January 30, 2022 5:04 AM
Follow Us:

चंडीगढ़ में गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरियां करने वाला निकला पंजाब पुलिस का सिपाही

चंडीगढ़ शहर में पिछले करीब ढाई महीनों में लगभग दो दर्जन के करीब गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। बीते 26 जनवरी को बंगलो रोड, आदर्श नगर (दिल्ली) निवासी कर्मजीत सिंह की कार का शीशा तोड़कर आरोपी ने एयरपॉड्स, एटीएम कार्ड, आरसी और नकदी चोरी की थी। यह वारदात सेक्टर-10 स्थित कोयला डिपो के पीछे हुई थी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी नितिन इससे अंजान था कि एयरपॉड्स में लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम है। पीड़ित की जानकारी पर पुलिस एयरपॉड्स की लोकेशन ट्रैक करने लगी। कभी आरोपी की लोकेशन सेक्टर-27 तो कभी मनीमाजरा की मिल रही थी। शुक्रवार को आरोपी सेक्टर-27 में घूम रहा था, जिसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को एक्टिवा पर घूमते हुए दबोच लिया और उसके कब्जे से चोरी के एयरपॉड्स भी बरामद कर लिए। पुलिस आरोपी नितिन से चोरी के मोबाइल, लैपटॉप भी बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है। मनीमाजरा में बीते 19 जनवरी को एक कार का शीशा तोड़कर चार लाख 7 हजार रुपये उड़ाए गए थे। इस मामले में भी पुलिस नितिन से पूछताछ कर रही है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

आरोपी की पहचान मनीमाजरा के मॉडर्न कांप्लेक्स निवासी नितिन (35) के रूप में हुई है, जो पंजाब पुलिस में सिपाही है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच में पता चला है कि आरोपी के पिता एएसआई थे, जो 1991 में एसएसपी चंडीगढ़ सुमेध सैनी पर हुए बम हमले में शहीद हो गए थे। शहीदों में एएसआई लालू राम भी थे। लालू राम सुमेध सिंह सैनी के गनमैन थे। यह घटना 29 अगस्त 1991 को हुई थी। नितिन लालू राम का ही बेटा है। बम ब्लास्ट में पिता के शहीद होने के बाद नितिन को अनुकंपा के आधार पर पुलिस में नौकरी मिली थी।

चंडीगढ़ में गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरियां करने वाला निकला पंजाब पुलिस का सिपाही

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

नितिन की तैनाती मोहाली पुलिस लाइन में है। पुलिस ने बताया कि वह नशा करने का आदि है और इसके लिए ही वह लोगों की कारों के शीशे तोड़कर चोरियां करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 में गाड़ियों के शीशे तोड़कर वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है कि इनके अलावा उसने और कहां-कहां वारदातें की हैं।

बता दे कि आरोपी नितिन शादीशुदा है और उसकी छह साल की एक बेटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से पांच वारदातें सुलझ गई हैं। पुलिस रिमांड के दौरान उससे अभी पूछताछ कर रही है। बता दें कि सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारे के पास भी तीन वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि इन वारदातों को नितिन ने ही अंजाम दिया है। वह कार का शीशा तोड़कर एक महिला का सवा लाख रुपये का आईफोन भी चोरी कर चुका है। इसके अलावा एक कार से उसने लैपटॉप भी चुराया था।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment