Rewari: रेवाड़ी के नयागाँव में होनहार बेटियों का किया सम्मान

By Sahab Ram
On: May 18, 2023 8:15 PM
Follow Us:

Rewari: रेवाड़ी जिले के नयागांव में आज होनहार बेटियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में गाँव की दो बेटियों का पंचायत और समाजसेवियों ने सम्मान किया है। गाँव की एक बेटी आरजू राठी d/o पिता चरण सिंह राठी ने 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स विषय में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि गाँव की दूसरी बेटी तमन्ना कौशिक d/o सुधीर कौशिक का एनडीए में फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर चयन हुआ है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

गाँव (Rewari) की दोनों बेटियों ने परिवार के साथ- साथ गाँव व इलाके का नाम रोशन किया है। इन दोनों बेटियों से गाँव के अन्य बच्चे भी प्रेनणा लेकर आगे बढ़ सके इस सोच के साथ आज गाँव (Rewari) के सरकारी स्कूल में दोनों बेटियों का फूलमालाओं से सम्मान किया गया।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

गाँव के सरपंच विशुपाल राठी ने बताया कि तमन्ना कौशिक जिले की पहली ऐसी बेटी है जिसका एनडीए में फ्लाइंग ओफिसर के तौर पर चयन हुआ है। इस मौके पर समाजसेवी धनीराम मेहरा, रवीन्द्र राठी, धर्मचंद नंबरदार, मास्टर महेंद्र , मास्टर महावीर सहित ग्रामीणों ने दोनों बेटियों, उनके माता-पिता और स्कूल टीचर्स का भी सम्मान किया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now