रेवाड़ी के सेक्टर-18 से देशी कट्टे के साथ एक बदमाश को पुलिस ने किया काबू

By Sahab Ram
On: April 26, 2022 3:47 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी मॉडल टाउन पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गढ़ी बोलनी रोड स्थित सेक्टर-18 के कट के पास एक पंक्चर के खोखे की आड़ में छिपकर एक बदमाश खड़ा हुआ है और जिसके पास देसी कट्‌टा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर रेड की.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

बताया जा रहा है कि आरोपी व्हीकल के इंतजार में वहां खड़ा था. पुलिस ने उससे पूछताछ करके उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से एक देसी कट्‌टा बरामद हुआ. साथ ही उसकी पहचान रेवाड़ी शहर के गुलाबी बाग निवासी साहिल चौधरी के रूप में हुई. साहिल फिलहाल शहर के ही हंसनगर में रहता है.

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

पुलिस ने देसी कट्‌टे को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि वह किसी वारदात को  अंजाम देने तो नहीं पहुंचा था.

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment