Haryana CM: प्रदेश के 10 हजार से अधिक आबादी वाले 135 महाग्रामों में फिरनी का होगा नवनिर्माण, सीएम ने की घोषणा

By Sahab Ram
On: April 13, 2023 3:16 PM
Follow Us:

Haryana CM: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज घोषणा की है कि प्रदेश के 10 हजार से अधिक आबादी वाले 135 महाग्राम में अगले तीन माह में फिरनी के नव-निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्रदेश के इन सभी बड़े गांवों की फिरनी के नव निर्माण से ग्रामीणों सहित अन्य राहगीरों को सीधा लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री (Haryana CM) ने यह घोषणा गुरुवार को पलवल जिला के महाग्राम उटावड़ में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान फिरनी निर्माण कार्य बारे रखी गई मांग पर की।

कोई भी गांव सड़क तंत्र से नहीं रहेगा वंचित

मुख्यमंत्री (Haryana CM) ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के तहत उटावड़ गांव में 1300 नए राशन कार्ड बनाये गए हैं। गांव में बिना पर्ची-बिना खर्ची के 20 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी गांव सड़क तंत्र से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने हाल ही में इस हल्के के लिए 25 करोड़ रुपये की सड़कों के नवीनीकरण के कार्य की मंजूरी दी है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

सभी परिवारों के पीपीपी कार्ड बनवाए पंचायत

मनोहर लाल (Haryana CM) ने कहा कि परिवार पहचान पत्र का लाभ ‌केवल परिवार को ही नहीं होता, बल्कि पंचायत को भी होता है। क्योंकि सरकार से मिलने वाली ग्रांट आबादी के अनुसार गांवों को दी जाती है। इसलिए उन्होंने सरपंचों को निर्देश दिए कि गांवों में जिन परिवारों के पीपीपी आईडी नहीं बनी है, उनके तुरंत पीपीपी कार्ड बनावाएं।

 

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now