डिप्‍टी CM ने कहा हरियाणा के लोगों की ‘पदमा’ से बदलेगी किस्‍मत

By Sahab Ram
On: October 15, 2021 12:52 PM
Follow Us:

डिप्‍टी CM ने कहा हरियाणा के लोगों की ‘पदमा’ से बदलेगी किस्‍मत

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Deputy CM Dushyant Chautala) ने बताया है कि राज्‍य सरकार पूरे प्रदेश में एक-समान औद्योगीकरण करने की दिशा में नीति बनाने के लिए प्रयास कर रही है. इस वक्‍त हरियाणा सरकार राज्य के 140 ब्लॉक में 140 प्रोडक्ट को देश-विदेश में निर्यात करने के लिए कदम आगे बढ़ा रही है और इसके लिए ‘पदमा’ पहल शुरू की है. इसके तहत वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट (One Block One Product) को प्रोत्साहित किया जाएगा. डिप्टी सीएम ने गुरुवार को ‘पदमा’ पहल को लेकर उद्योग एवं वाणिज्य, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, एमएसएमई, विकास एवं पंचायत विभाग समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उपमुख्यमंत्री के पास उद्योग एवं वाणिज्य तथा विकास एवं पंचायत विभाग का प्रभार भी है. वहीं, उन्‍होंने ‘पदमा’ पहल कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले अधिकारियों से कहा कि अन्य राज्यों की ग्रामीण उद्योग को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों का अध्ययन करें, ताकि हरियाणा सरकार द्वारा बनाई जाने वाली पॉलिसी बेहतर बन सके. इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य के कई गांवों में हुनरमंद लोगों द्वारा ऐसे गुणवत्तापरक प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं, जिनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी कीमत मिल सकती है, लेकिन जानकारी के अभाव में उनको मजबूरी में लोकल लेवल पर कम दामों पर बेचना पड़ता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है, इन छोटे उद्यमियों के प्रोडक्ट को बंड़ी कंपनियों के सहयोग से निर्यात करने में सफलता मिले, ताकि उनके प्रोडक्ट की अच्छी कीमत मिल सके.

 

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के मुताबिक, राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ब्लॉक में उस ब्लॉक के लोगों द्वारा उत्पादित बेहतरीन प्रोडक्ट के लिए एक कलस्टर बनाया जाए, जहां पर एमएसएमई की भांति लोगों को उद्योग लगाने के लिए प्लॉट उपलब्ध करवाए जा सकें. इस कलस्टर में बिजली, पानी, सड़क, बैंक, कॉमन सर्विस सैंटर जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी.

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment