नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों द्वारा जलशक्ति अभियान ‘कैच द रैन’ के तहत लोगों को किया जा रहा जागरूक: डीसी यशेन्द्र सिंह

By Sahab Ram
On: July 31, 2021 11:46 AM
Follow Us:

नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों द्वारा जलशक्ति अभियान ‘कैच द रैन’ के तहत लोगों को किया जा रहा जागरूक: डीसी यशेन्द्र सिंह

रेवाड़ी: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहें जल शक्ति अभियान के तहत लोगों को जल संचय करने के लिए गांव-गांव में दिवारों पर ‘जिसे अब तक ना समझे वो कहानी हूॅ मैं, मुझे बर्बाद मत करो पानी हूॅ मै’ जैसे स्लोगन लिखवाकर व प्रचार सामग्री देकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

  उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल के नेतृत्व में युवा स्वयं सेवकों द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि युवा स्वयं सेवकों द्वारा सभी को मिलकर ही पानी के दुरुपयोग को रोकने व जल संरक्षण के उपाय बताए जा रहे है। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को पानी की हर एक बूंद का संचय करना, कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देना, पानी को एक अनमोल संपदा समझना, पानी को अनावश्यक व्यर्थ न करना आदि के तरीके बताए जा रहे है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment