स्पा सेंटर में आग लगने से महिला मैनेजर और युवक की दर्दनाक मौत

By Sahab Ram
On: February 18, 2022 8:49 AM
Follow Us:

स्पा सेंटर में आग लगने से महिला मैनेजर और युवक की दर्दनाक मौत

शॉर्ट सर्किट की वजह से नोएडा के सेक्टर-53 के गिझोड गांव में आशीर्वाद कॉन्पलेक्स में चल रहे जकोजी नाम से स्पा सेंटर में अचानक आग लग गई. जिस समय आग लगी उस समय एक महिला मनैजर और एक युवक मौजूद था.इस घटना में दोनों की आग की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो  गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

नोएडा के सेक्टर-53 स्थित गिझोड़ में बने आशीर्वाद कांप्लेक्स के दूसरे तल पर जेकुजी नामक स्पा बना हुआ है.बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम यहां साफ-सफाई चल रही थी. जहां अचानक ही स्पा सेंटर में आग लग गई. जिस वक्त घटना हुई उस समय स्पा में अकुश आनंद और मेनेजर राधा चौहान मौजूद थी.आग लगती देख लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका. मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर विग्रेड को दी. सूचना पर चार गाड़ियों के साथ पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया.

स्पा सेंटर में आग लगने से महिला मैनेजर और युवक की दर्दनाक मौत

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

नोएडा एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर को संचालक की तरफ से साफ-सफाई करने की बात कहकर खोला गया था. बृहस्पतिवार शाम स्पा सेंटर में रिसेप्शन हिस्से के पास आग लग गई. इससे सेंटर में पीछे के हिस्से में मौजूद स्पा की महिला मेनेजर और एक युवक वहीं फंस गये। दोनों को भागने का मौका नहीं मिल पाया. दमकलकर्मियों ने फंसे युवक अकुश आनंद और महिला मैनेजर राधा चौहान को निकालने का प्रयास किया लेकिन आग बुझाने के बाद जबतक दोनों को बाहर निकाला जाता वह बेहोश हो चुके थे. तुरंत ही एंबुलेंस बुलाकर दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

स्पा सेंटर दिल्ली निवासी अनिरुद्ध यादव का है, संचालक ने साफ सफाई की बात कहकर स्पा को खोला था. आग कैसे लगी, फायर विग्रेड के अधिकारी जांच कर रहे है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment