शहर थाना के जांचकर्ता एस आई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की सूचना मिली की सब्जी मंडी के नजदीक माता मंदिर के पास वाली गली में एक लडका जिसने नीले रंग की जींस व सफेद रंग की आधी बाजू की शर्ट व पैरों में नीले रंग की हवाई चप्पल पहन रखी हैं। वह गली में नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का काम करता है। आज भी गली में स्मैक बेच रहा है और स्मैक बेचने के लिए ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है।
सूचना को सही मानकर पुलिस टीम बताई गई जगह पहुंची तो गली मे एक नौजवान लड़का बताए गए हुलिए के अनुसार मिला। जिसको काबू करके उसका नाम पता पुछा। जिसने पूछताछ पर अपना नाम पता निखिल पुत्र मनफूल निवासी मकान न. 790 शिव कॉलोनी थाना शहर रेवाडी बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर निखिल की जींस की पेंट की दाहिनी जेब से 9 पाउच स्मैक के बरामद हुए जिसको खोलकर इलेक्ट्रॉनिक कांटे का प्रबंध करके तोलने पर स्मैक का कुल वजन 1.80 ग्राम हुआ।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी निखिल पुत्र मनफूल निवासी शिव कॉलोनी रेवाडी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।




