
थाना रोहड़ाई रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक अवैध बंदूक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव गोकलगढ़ निवासी महमपाल के रूप मे हुई है।
जांचकर्ता ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शक्स अपने हाथ मे अवैध बंदूक लिए हुए है तथा राजावास रोड पर जा रहा है। मिली सूचना के आधार पर थाना रोहड़ाई पुलिस रैडिंग टीम तैयार करके बताई गई जगह पहुंची तो वहाँ एक शक्स पुलिस पार्टी को देखकर तेज कदमो से चलने लगा। पुलिस ने उस शक्स को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम महमपाल, निवासी गाँव गोकलगढ जिला रेवाड़ी बतलाया।
इसके बाद पुलिस ने उस शक्स के हाथ मे लिए हुए प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर तलाशी ली तो उसमे एक अवैध बंदूक बरामद हुई। थाना रोहड़ाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी थाना सदर रेवाड़ी के 2019 के एक हत्या के मामले मे जमानत पर बाहर था।





