साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को काबू किया है. आरोपी नितीश कुमार बिहार के जिला नवादा के गुंभीरपुरदा संभे का रहने वाला है. जिसे ठग एक कड़ी के रूप में इस्तेमाल करते थे. पुलिस का कहना है कि ठगों ने आरोपी नितीश कुमार को 15 हजार रूपए की सैलरी पर रखा हुआ था. पुलिस जाँच में सामने आया है कि नितीश के 3 बैंक अकाउंट है. जिनमें करीबन एक साल में 90 लाख रूपए की ट्रांजेक्शन हुई है. इतनी बड़ी राशि के ट्रांजेक्शन होने से आप समझ सकते है कि ठगों ने ऐसे कितने लोगों को अपना शिकार बनाया होगा.
इस ठगी के कारनामे में नितीश किसके इशारे पर काम करता था. और अब कितने लोगों को ठगी का शिकार ये गिरोह बना चूका है. ये पुलिस जाँच के बाद साफ़ हो पायेगा. लेकिन यहाँ हम आपको बता दें कि रेवाड़ी जिले के गाँव महेश्वरी में विकास नगर निवासी देवेन्द्र कुमार ने पुलिस में जनवरी माह में शिकायत दी थी कि किसी ने लक्की ड्रा में कार निकलने का झाँसा देकर उससे 4 लाख 28 हजार 700 रूपए ठग लियें. देवेन्द्र ने दो साल पहले किसी हर्बल कम्पनी से दवाइयां खरीदी थी. उसी दवाइयां का जिक्र करके ठग ने देवेन्द्र को झांसे में लिया और फिर फोन पे के जरिये लाखों रूपए अपने खाते में जमा करा लियें.





