हरियाणा में अब बिजली मीटर जुड़ेंगे Family ID से,मिलेंगे ये फायदे

By Sahab Ram
On: April 13, 2022 11:30 AM
Follow Us:

हरियाणा में अब Family ID से बिजली मीटर को जोड़ा जाएगा। अब बिजली निगम ने भी परिवार पहचान पत्र को बिजली मीटर से जोड़ने का कार्य शुरू किया है। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि हरियाणा में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र की अनिवार्यता को जरूरी किया गया है। इसके लिए निगम के उन कर्मियों की डयूटी लगाई गई है जो घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेने का कार्य करते हैं।

ये कर्मचारी बिल के लिए बिजली मीटर रीडिंग के साथ ही परिवार पहचान पत्र को बिजली मीटर से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्य के लिए मीटर रीडिंग मशीन में ऑप्शन दिया गया है। मशीन में परिवार पहचान पत्र की आईडी डालते ही परिवार का ब्यौरा आ जाता है और इसे तुरंत मीटर से जोड़ दिया जाता है। इसके बाद बिजली कनेक्शन को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसी के आधार पर बिजली निगम के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

family identity card

परिवार पहचान पत्र को मीटर से जोड़ने के बाद बिजली कनेक्शन संबंधी जानकारी भी इसी पोर्टल से जोड़ी जाएगी। बिजली निगम परिवार पहचान पत्र से कनेक्शन जोड़ने के लिए डाटा अपडेट करने में जुट गया है। इसके लिए बिजली निगम की गठित टीमें घर-घर दस्तक दे रही हैं। बिजली निगम परिवार पहचान पत्र से कनेक्शन जोड़ने के लिए डाटा अपडेट करने में जुटा हुआ है। निगम के कर्मचारी प्रत्येक कनेक्शन को आधार कार्ड व पीपीपी नंबर के सहारे बिजली निगम में डाटा अपडेट करने में लगे हैं जो सीधे फैमिली आईडी से जुड़ेगा। भविष्य में सरकार के पास इसी पोर्टल पर बिजली संबंधी डाटा भी उपलब्ध रहेगा।

 

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

गर्मी व सर्दी में बिजली खपत को लेकर जब भी योजनाएं तैयार होंगी तो पोर्टल का डाटा काफी अहम होगा। बिजली चोरी का केस बना तो भी इसकी जानकारी आसानी से मिल पाएगी। किस परिवार के पास कितने बिजली कनेक्शन हैं यह जानकारी भी पोर्टल से मिल जाएगी। इसके साथ ही लोड की जानकारी भी इसी से बन पाएगी। सरकार बिजली की खपत का आंकलन इसी पोर्टल से कर लेगी। कुल कनेक्शनों की जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता केडी बंसल ने बताया कि बिजली निगम की टीमें बिल के लिए जब मीटर रीडिंग लेने जा रही हैं तभी परिवार पहचान पत्र से बिजली कनेक्शन जोड़ने का काम कर रही है। मौके पर ही बिजली कनेक्शन से परिवार पहचान पत्र को जोड़ा जा रहा है। इसके बाद बिजली कनेक्शन को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसी के आधार पर बिजली निगम के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट व अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment