नए ट्रैफिक नियम: अब नियमो का पालन नही करने पर कटेंगे चालान

By Sahab Ram
On: April 27, 2022 12:41 PM
Follow Us:

अब तक के आंकड़ों को खंगालने पर यह बात सामने आई है कि 80 फीसदी से ज्यादातर हादसे भारी वाहनों की वजह से ही हो रहे हैं। इन हादसों में न केवल बेकसूर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस योजना पर गंभीरता से काम करने के लिए अंबाला में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस से जुड़े तमाम अधिकारियों की अहम मीटिंग बुलाई। इस दौरान नेशनल हाइवे पर हादसों को रोकने का रोडमैप तैयार किया गया।

ओवरटेक लेन में गाड़ी चलाई तो होगा चालान

हादसों के रिकॉर्ड को खंगालने के बाद यह बात सामने आई है कि भारी वाहन जैसे बस व ट्रक ओवरटेक लेन में चलते हैं। इनके चालक अपनी सुविधा के हिसाब से लेन बदलते रहते हैं। आमतौर पर ज्यादातर चालक भारी वाहनों को ओवरटेक लेन में चलाते हैं। इसके कारण अक्सर छोटे वाहन चालक इन भारी वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसों का शिकार हो जाते हैं। इन हादसों में भारी वाहनों व उनके चालकों को तो ज्यादा नुकसान नहीं होता लेकिन छोटे वाहन चालक अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। या फिर हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से जख्मी हो जाते हैं।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

अब पुलिस ने ओवरटेक लेन में भारी वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। ऐसे वाहनों के न केवल चालान किए जाएंगे बल्कि जरुरी दस्तावेज न होने पर उन्हें इपाउंड करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को जरुरी हिदायतें दी गई हैं।

बस व ट्रक चालकों को दी जाएगी सूचना

कार्रवाई से पहले पुलिस की ओर से नए नियमों की जानकारी बस व ट्रक चालकों को दी जाएगी। इसके लिए अब पुलिस की ओर से रोडवेज जीएम के साथ प्राइवेट बस ऑप्रेटरों को लेटर लिखने की कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही ट्रक यूनियनों को भी नए नियमों से अवगत करवाया जाएगा। जरुरत पड़ी तो इसके लिए ट्रक चालकों के सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

हादसे की बड़ी वजह बनने वाले दूसरे वाहन चालकों को भी कार्रवाई से अवगत करवाया जाएगा। एसपी की ओर से ट्रेफिक पुलिस अधिकारियों को साफ आदेश दिए गए कि ओवरटेक लेन में वाहन चलाने वाले भारी वाहन चालकों के खिलाफ हर हाल में ठोस कार्रवाई करनी है ताकि हादसों में असमय मौत का शिकार होने वाले लोगों की जान बचाई जा सके।

यह बिल्कुल सही है कि अब हम जिले में हादसे रोकने की विशेष प्लानिंग पर काम कर रहे हैं। इसके लिए ओवरटेक लेन में चलने वाले वाहनों को टारगेट किया जाएगा। इन वाहनों के चालक अक्सर अपनी सुविधा के लिहाल से लेन चेंज करते हैं। इसी वजह से हादसे होते हैं। इसके लिए प्लान तैयार हो गया है। जल्द ही उसे लागू कर दिया जाएगा।नियम तोड़ने वाले हैवी वाहन चालकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment