पीएफ एकाउंट्स पर 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम,जानिए क्या होगा इसका असर

By Sahab Ram
On: February 8, 2022 7:43 AM
Follow Us:

पीएफ एकाउंट्स पर 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम,जानिए क्या होगा इसका असर

सभी नौकरीपेशा लोगो के EPFO में अकाउंट होता है.लेकिन अब आगामी 1 अप्रैल से इन्ही PF अकाउंट्स में बदलाव होने जा रहा है. जिसका सीधा असर आप जैसे लोगो पर पड़ेगा. दरअसल, 1 अप्रैल, 2022 से मौजूदा पीएफ( PF) अकाउंट्स को दो भागों में बांटने की संभावना है. 1 अप्रैल के बाद सभी PF अकाउंट्स नॉनटैक्सेबल तथा टैक्सेबल कॉन्ट्रिब्यूशन अकाउंट दो भागों में बांट दिए जाएंगे और इन सभी PF अकाउंट्स पर टैक्स लगने लगेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस के द्वारा प्रदान जानकारी के अनुसार क्लोजिंग अकाउंट भी नॉनटैक्सेबल अकाउंट्स में शामिल किए जाएंगे. सरकार के अनुसार इन नए नियमों को लाने का उद्देश्य उन लोगों को सरकारी स्कीम से दूर रखना है, जिनकी इनकम बहुत अधिक है. यानि हाई इनकम वाले लोगों को सरकारी वेलफेयर स्कीम का फायदा लेने से रोकना है.

7 वर्षीय योगिनी वान्या शर्मा बनीं UYSF की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर
राष्ट्रीय गौरव: 7 वर्षीय योगिनी वान्या शर्मा बनीं UYSF की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर, ३ प्रतियोगिताओं में हुआ चयन

PF नियम के नए नियम

– सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज यानी सीबीडीटी (CBDT) के मुताबिक नॉन-टैक्सेबल अकाउंट्स में उनका क्लोजिंग अकाउंट भी शामिल होगा, क्योंकि इसकी तारीख 31 मार्च, 2021 होती है.

पीएफ एकाउंट्स पर 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम,जानिए क्या होगा इसका असर

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

– सालाना ₹ 2.5 लाख से ज्यादा के एंप्लाई कॉन्ट्रिब्यूशन से पीएफ इनकम पर नया टैक्स लागू करने के लिए आईटी नियमों के तहत एक नई धारा 9D शामिल की गई है.

– टैक्सेबल ब्याज गणना के लिए मौजूदा पीएफ अकाउंट में दो अलग-अलग अकाउंट बनाए जाएंगे.

Balmukund gupt ka jeevan parichay- बाबू बाल मुकुंद गुप्त का जीवन

पिछले साल सितंबर में सरकार ने नए इनकम टैक्स नियमों को नोटिफाई किया था, जिसके अनुसार पीएफ अकाउंट्स(PF Account) को दो भागों में बांटा जाएगा. जिसमें उन्होंने बताया था कि 2.5 लाख रुपए से ज्यादा सालाना एम्प्लॉय कंट्रीब्यूशन (Employee Contribution) होने पर इनकम टैक्स लगाया जाएगा, जबकि ढाई लाख से कम होने पर इनकम टैक्स नहीं लगेगा. बता दें 2.5 लाख रुपये की लिमिट का फायदा ज्यादातर पीएफ सब्सक्राइबर्स को होगा. छोटे और मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर्स को नए नियम से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment