NEET PG 2022 Postponed: अब नीट पीजी 2022 परीक्षा 12 मार्च को नही होगी, 6 से 8 सप्ताह तक स्थगित के आदेश

By Sahab Ram
On: February 4, 2022 9:55 AM
Follow Us:

NEET PG 2022 Postponed: अब नीट पीजी 2022 परीक्षा 12 मार्च को नही होगी, 6 से 8 सप्ताह तक स्थगित के आदेश

नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) परीक्षा स्थगित के आदेश दिए गए है। नीट पीजी (NEET PG) 2022 परीक्षा 12 मार्च को आयोजित होने वाली थी और परिणाम 31 मार्च को घोषित किए जाने थे। लेकिन अब राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर परीक्षा 2022 (NEET PG 2022) को स्थगित के अनुरोध के बाद स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय (DGHS) ने गुरुवार को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) को 6 से 8 सप्ताह तक प्रवेश परीक्षा स्थगित करने का निर्देश दिया है।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

 

डीजीएचएस (DGHS) द्वारा जारी लेटर में बताया कि अधिकारियों ने नीट पीजी 2022 परीक्षा(NEET PG 2022 Exam) स्थगित करने के लिए सरकार द्वारा प्राप्त विभिन्न अनुरोधों और तथ्यों पर गौर किया है। ‘मेडिकल डॉक्टर्स एनईईटी-पीजी 2022 (NEET PG 2022) परीक्षा तिथि 12 मार्च को स्थगित की मांग कर रहे हैं क्योंकि यह NEET PG 2022-23 के शेड्यूल से NEET PG 2021-22 काउंसलिंग शेड्यूल क्लैश हो रहा है और मई-जून 2022 तक छात्रों को वर्ष 2021 से NEET-PG 2022- 23 परीक्षा में उपस्थित होने से वंचित करता है।’ इसलिए स्वास्थ्य मंत्री ने एनईईटी-पीजी 2022(NEET PG 2022) को 6-8 सप्ताह तक परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है।
NEET PG 2022 Postponed: अब नीट पीजी 2022 परीक्षा 12 मार्च को नही होगी, 6 से 8 सप्ताह तक स्थगित के आदेश

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

2021-22 बैच के लिए पीजी मेडिकल(PG Medical) के फर्स्ट ईयर एडमिशन 16 मार्च तक चलेगा जबकि NEET-PG 2022  परीक्षा 12 मार्च को होने वाली थी। परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) परीक्षा अब मई में आयोजित की जा सकती है।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment