नाबालिक छात्रा घर पर कर रही थी एग्जाम की तैयारी, 3 युवकों ने किया गैंगरेप, आहत पीड़िता ने किया सुसाइड

By Sahab Ram
On: April 2, 2022 7:30 AM
Follow Us:

हरियाणा: चरखी दादरी के बाढड़ा थाना के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर 17 साल की किशोरी को घर में अकेला देख तीन युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया. बाद में गैंगरेप से आहत युवती ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसी बीच मौके पर पहुंचे युवती के चाचा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और फरार हो गए. किशोरी के शव का दादरी के सिविल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है. पुलिस ने इस संबंध में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार, बाढड़ा उपमंडल के एक गांव बारहवीं कक्षा की छात्रा घर पर परीक्षा की तैयारी कर रही थी. परिजन खेतों में गए थे. युवती को अकेली देख गांव के ही तीन युवक उसके घर आए और उसे उठाकर घर की छत पर बने कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसी दौरान मौके पर पहुंचे युवती के चाचा के साथ मारपीट कर फरार हो गए. सामूहिक दुष्कर्म से क्षुब्ध युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन जब घर में पहुंचे तो युवती फंदे से लटकी हुई थी. घटना की जानकारी मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची. शव पोस्टमार्टम करवाया गया और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई.

युवक ने की आत्महत्या

युवती के पिता ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दे रही थी. वह परीक्षा की तैयारी के लिए घर में थी और वे खेतों में गए थे. उसे अकेला पाकर गांव के ही तीन युवकों ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया और फरार हो गए. ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को फांसी की सजा हो तो भी कम है.

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

पुलिस जांच अधिकारी इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि युवती को घर में अकेला देखकर गांव के तीन युवक उसे ऊपर बने कमरे में ले गए और सामुहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए. इस संबंध में तीन के खिलाफ गैंग रेप, पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

source: news18

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment