आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने का आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 4:10 AM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि गांव नूरपुर निवासी मोहित नाम का युवक लखनऊ-मुंबई के आईपीएल मैच पर सट्‌टा खिलाने का काम करता है और इस समय आरोपी अपने घर के पास स्थित खेत में फोन के माध्यम से सट्‌टा खिला रहा है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

सूचना के बाद रेड टीम तैयार करके मौके पर दबिश की तो आरोपी खाली खेत में बैठा हुआ था। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश लेकिन उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित बताया। पुलिस टीम ने आरोपी से एक टच स्क्रीन मोबाइल को जब्त किया जिससे वह सट्टे का भाव सुन रहा था। इसके अलावा टीम ने 3 अन्य फोन के साथ एक कैलकुलेटर, एक नोट बुक के साथ 4500 रुपए बरामद कर लिए।

पुलिस ने आरोपी पर गैम्बलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले में आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment