देश को प्लास्टिक मुक्त व सुंदर बनाने में अपना सहयोग करें: उपायुक्त

By Sahab Ram
On: October 6, 2021 12:06 PM
Follow Us:

देश को प्लास्टिक मुक्त व सुंदर बनाने में अपना सहयोग करें: उपायुक्त

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत आने वाले नेहरू युवा केंद्रों के माध्यम से देशभर के सभी जिलों में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव से प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित कर देश को प्लास्टिक मुक्त करना है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी विभाग इस अभियान के तहत आपसी तालमेल से कार्य करें और बढ़चढ़ कर आगे आए और लोगों को जागरूक करते हुए देश को प्लास्टिक मुक्त व सुंदर बनाने में अपना सहयोग करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। केंद्र व राज्य सरकार महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत्त है।
जिला युवा समन्वयक मोनिका नांदल ने बताया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गांव गुर्जर घटाल के राजकीय प्राइमरी स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक कुमारी भारती के द्वारा की गई। भारती ने  बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया और बताया कि जब हम अपने आस-पाड़ौस व  मोहल्ले को साफ सुथरा रखेंगे तभी हमारा गांव और देश स्वच्छ बनेगा।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment