Sell mustard: सरसों बेचने के लिए लगी किसानों के ट्रैक्टरों की लंबी कतार, आधी रात से लाइन में लग जाते है किसान

By Sahab Ram
On: April 26, 2023 3:27 PM
Follow Us:

Sell mustard: ये तस्वीर आप रेवाड़ी के बावल रोड़ की देख रहे है जहां करीबन 3 से 4 किलोमीटर लंबी ट्रेक्टर ट्राली की लाइन लगी हुई है। ये सभी किसान सरसों की आवक सरकारी रेट पर बेचने के लिए आएं है।

बिना किसी रोस्टर प्रणाली के बुलाया किसानों को

बता दें कि रेवाड़ी के बावल रोड स्थित बिठावाना सब्जी मंडी में हैफेड की तरफ से सरसो की खरीद (Sell mustard) प्रकिया करीबन 15 दिनों से की जा रही है। इस बार बिना किसी रोस्टर प्रणाली के किसानों को सीधे आमंत्रित किया गया है इसलिए जिले के अलग अलग गांवों के किसान एक साथ मंडी में सरसो बेचने के लिए आ रहे है। जिले की बावल ,कोसली और रेवाड़ी मंडी में सरसो की खरीद की जा रही है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव जारी, देखें सभी फसलों के दाम
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव जारी, देखें सभी फसलों के दाम

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में किसान लाइन में खड़े होने को मजबूर

रेवाड़ी मंडी में तो इतना बुरा हाल है कि किसान रात में आकर लाइन में लग जाते है और फिर घंटो लाइन में खड़े होने को मजबूर है। जो किसान भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़े है उन्होंने कहा कि अभी अल सुबह से दोपहर हो चुकी है लेकिन नंबर नहीं आया है। किसान सरकार से गुहार लगा रहे है कि किसानों के लिए उचित व्यवस्था करें। किसानों ने कहा कि एक बार में एक किसान की केवल 25 क्विंटल सरसो ली जा रही है। जिसके कारण दोबारा लाइन में खड़ा होना पड़ता है।

रोजाना करीबन 400 किसानों की खरीदी जा रही सरसो

जानकारी के मुताबिक किसानों के टोकन के लिए एक काउंटर बनाया हुआ है और सभी किसानों को बिना रोस्टर प्रणाली के बुला लिया गया है जिसके कारण किसानों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी कैमरे पर कुछ बताने को तैयार नहीं है। वहीं खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारी ने कहा कि रोजाना करीबन 400 किसानों की सरसो खरीदी (Sell mustard) जा रही है। किसानों की लंबी लाइन लगी है उन्हे जानकारी है लेकिन स्ड्यूल मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी बनाते है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें नए भाव
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें नए भाव
5450 MSP पर खरीदी जा रही सरसों

जिले में अभी तक करीबन डेढ़ लाख किवंटल सरसों की खरीद (Sell mustard) 5450 MSP पर खरीदी जा चुकी है और कहा जा रहा है कि 15 मई तक हैफेड सरसो की सरकारी खरीद करने वाला है। इसलिए किसान जल्द से जल्द मंडी आकर सरसो बेचने के लिए लगे हुए है। लेकिन सरसो बेचना (Sell mustard) किसानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है ।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें ताजा भाव
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें ताजा भाव

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now