श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने स्ट्रे वेकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी किया

By Sahab Ram
On: February 10, 2023 6:10 PM
Follow Us:

श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा बीएएमएस और बीएचएमएस में प्रवेश के लिए अंतिम स्ट्रे वेकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को 13 फरवरी,2023 को दोपहर 12 बजे तक भौतिक रूप से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। मेरिट सूची उसी दिन दोपहर एक बजे तक निर्धारित समय पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट का सत्यापन और फीस जमा होगी। सीट अलॉटमेंट के बाद अभ्यर्थी 14 फरवरी सांय तीन बजे तक संबंधित कॉलेजों में उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।

अन्तिम स्ट्रे वेकेंसी राउंड

विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देेेते हुए बताया कि तीसरे दौर की काउंसलिंग में 78 सीटें ही अभ्यर्थियों को आवंटित हुई थी। 13 फरवरी को अन्तिम स्ट्रे वेकेंसी राउंड होगा, जिसमें विद्यार्थियों को भौतिक रूप से उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

ऐसे सभी विद्यार्थी जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है या कोई सीट आवंटित नहीं हुई और सीट मिलने पर भी दाखिला नहीं लिया है वह भी स्ट्रे वेकेंसी दौर में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही नए अभ्यार्थी भी ऑफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा कर काउंसलिंग में प्रतिभागी बन सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म विश्वविद्यालय काउंटर से ही प्राप्त होगा।

 

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा